27 Apr 2024, 04:16:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत ने सीरिया को आतंकवाद से मुकाबले में सहयोग का आश्वासन दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 9:47PM | Updated Date: Sep 27 2017 9:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने आतंकवाद से लड़ाई में युद्ध प्रभावित सीरिया को समर्थन देने का बुधवार आश्वासन दिया। यह देश खूंखार आतंकी समूह आईएसआईएस का प्रमुख गढ़ रहा है। सीरियन रिपब्लिक के मुफ्ती-ए-आजम (ग्रैंड मुफ्ती) अहमद बदरद्दीन मोहम्मद आबिद हसन ने यहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सिंह ने उन्हें भारत के रख से अवगत कराया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिंह ने मुफ्ती को सभी मोर्चो से आतंकवाद को खत्म करने में भारत की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने भारत एवं सीरिया के लंबे रिश्ते को भी याद किया। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐसा समझा जाता है कि बातचीत के दौरान कई भारतीयों के आईएसआईएस से जुड़ने और सीरिया एवं इराक में आतंकी समूह के लिए लड़ने का मुद्दा उठाया। गृह मंत्री ने मुफ्ती-ए-आजम का स्वागत किया और आतंकवाद एवं सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। सिंह इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि इस तरह के और दौरों से द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे। उन्होंने सीरिया में शांति और स्थिरता की कामना की। बयान में कहा गया है कि मुफ्ती-ए-आजम ने गृह मंत्री को शुक्रिया कहा और भारत की धर्मनिरपेक्ष साख की प्रशंसा की। उन्होंने भारत की अनेकता में एकता के महत्व का जिक्र किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »