26 Apr 2024, 20:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पार्टी के आंतरिक चुनाव से राहुल गांधी बन सकते हैं अध्यक्षः मोइली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2017 6:12PM | Updated Date: Sep 15 2017 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के जरिये पार्टी का अध्यक्ष बन सकते हैं और अपनी मां 71 वर्षीया सोनिया गांधी की जगह ले सकते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विरप्पा मोइली ने आज कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के जरिये बनना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि राहुल गांधी अगले महीने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। उनसे पूछा गया था कि क्या अगले महीने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर देखा जा सकता है, उन्होंने कहा - संभवत: हां. मालूम हो कि इस समय कांग्रेस सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के दौर से गुजर रही है और राहुल गांधी अभी दो सप्ताह के अमेरिका दौरे पर हैं। उनके अमेरिका दौरे को भी उनके राजनीतिक व्यक्तित्व को नया आयाम देने से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विरप्पा मोइली ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने को गैमचेंजर बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी और देश के लिए अच्छा होगा। विरप्पा मोइली ने कहा कि हर कोई यह मानता है कि राहुल गांधी की अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति में देर हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि अमेरिका दौरे के दौरान हाल ही में राहुल गांधी ने कहा है कि अगर पार्टी नेतृत्व उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी देगी तो वे उसे संभालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए भी तैयार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »