26 Apr 2024, 08:56:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैबिनेट विस्तारः 2019 की तैयारी के लिए ये हैं मोदी के नए 'रत्न'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2017 1:11PM | Updated Date: Sep 3 2017 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार का तीसरा और सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ है। इस विस्तार में चार राज्यमंत्रियों को प्रमोशन मिला है। वहीं नौ नए चेहरों को मौका दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को आज ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन जाना है। प्रधानमंत्री के रवाना होने से पहले ही सभी मंत्रियों को पोर्टफौलियो बांट दिया जाएगा। सभी की निगाहें रक्षामंत्री और रेल मंत्री पर लगी हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट में प्रमोशन पाने वाले धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी को बधाई दी। इसके साथ सभी नौ नए राज्यमंत्रियों को भी प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बधाई दी।

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नए 9 चेहरे...
1. शिव प्रताप शुक्ला, 2. अश्विनी कुमार चौबे, 3. वीरेंद्र कुमार, 4. अनंत कुमार हेगड़े, 5. राजकुमार सिंह, 6. हरदीप सिंह पुरी, 7. गजेंद्र सिंह शेखावत, 8. सत्यपाल सिंह, 9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »