26 Apr 2024, 18:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, PM इन मंत्रियों को सौंप सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2017 12:10PM | Updated Date: Sep 1 2017 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट में बदलाव करने जा रहे हैं। ये बदलाव पहले कहा जा रहा था कि शनिवार को होगा। लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह बदलाव रविवार होगा। इस बीच मंत्रिमंडल से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा कर चुके राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ये पीएम और पार्टी का विशेषाधिकार होता है और इसमें कोई तर्क नहीं होता है।

उन्होंने ये भी कहा कि सरकार में काम करने का मौका मिला और आगे भी ये मौका मिले बस इसी अभियान के साथ वे चलते हैं। रूडी ने कहा कि वे पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
 
बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार में होने वाले फेरबदल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शाह ने गुरूवार को सरकार से विदा होने वाले करीब 8 मंत्रियों को अलग-अलग समय पर बुलाकर उनसे मुलाकात की है।
 
तो एआईडीएमके कोटे से सरकार में शामिल होने वाले एम थंबीदुरई ने भी शाह से मुलाकात की है। एआईडीएमके की ओर से सरकार में शामिल होने वाले नेताओं में दूसरा नाम वी मैत्रेयन का है। 
 
ज्यादा दिन नहीं रहूंगा रक्षा मंत्री: जेटली
अरुण जेटली वित्त मंत्रालय के साथ रक्षा मंत्रालय भी संभाल रहे हैं जबकि डॉक्टर हर्षवर्धन और स्मृति ईरानी के पास भी दो-दो अहम मंत्रालय हैं। ऐसे में पीएम मोदी और शाह की नजर कुछ ऐसे नए चेहरों पर हैं, जिन्हें बड़ी जिम्मेदारी के साथ कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं जेटली ने भी गुरुवार को संकेत दिया कि वे ज्यादा दिन तक रक्षा मंत्री नहीं रहेंगे।
 
फेरबदल के बाद भारी भरकम होगी मंत्रिपरिषद
मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में यह तीसरा विस्तार होगा। अगले लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी विस्तार हो सकता है, इसलिए इसमें बड़ी संख्या में मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्रियों की संख्या लगभग 30 व राज्यमंत्रियों की संख्या लगभग 50 तक पहुंच सकती है।
 
हिमाचल का भी हो सकता है फैसला
भाजपा नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेश करने के मुद्दे पर भी चर्चा की है। इसके लिए दो नामों पर चर्चा हुई है इनमें जे पी नड्डा व अनुराग ठाकुर का नाम शामिल था। अगर नड्डा का नाम तय होता है तो अनुराग ठाकुर केंद्र में मंत्री बनेंगे।

दो सितम्बर को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार दो सितम्बर की शाम चार से छह बजे के बीच हो सकता है। सरकार के बड़े अफसरों से दो सितम्बर को चार से छह बजे के बीच का वक्त रिज़र्व रखने को कहा गया है।

राष्ट्रपति कोविंद के कार्यक्रम में भी फेरबदल
इसको देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तिरुपति के कार्यक्रम में भी फेरबदल किया गया है। वो पहले दो सितम्बर की देर शाम दिल्ली आने वाले थे, लेकिन अब दोपहर दो बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।
 
इन्हें मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह
- भूपेंद्र यादव, राजस्थान से राज्यसभा सांसद, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव
- प्रह्लाद जोशी, लोकसभा सांसद, कर्नाटक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष
- विनय सहस्त्रबुद्धे, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद,  बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 
- हरीश द्विवेदी, उत्तर प्रदेश के बस्ती से सांसद
- सुरेश आंगड़ी, कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सांसद
- अश्विनी चौबे, बिहार से बक्सर से सांसद
- सत्यपाल सिंह, यूपी के बाग़पत से सांसद
- हेमंत बिस्व शर्मा, असम सरकार में मंत्री
- ओम प्रकाश माथुर, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, यूपी प्रभारी

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »