27 Apr 2024, 00:55:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षा मंत्रालय ने दिया सेना को बड़ा झटका, 13000 करोड़ का एलएमजी सौदा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 4:58PM | Updated Date: Aug 20 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने सेना को बड़ा झटका दिया है। चीन-भारत सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने थल सेना के लिए होने वाले 44000 एलएमजी (लाइट मशीन गन) के सौदे को रद्द कर दिया है। यह पूरा प्रोजेक्ट 13,000 करोड़ रुपए का था, जिसके तहत विदेशी हथियार निर्माता कंपनी से 44 हजार एलएमजी खरीदी जानी थी। मंत्रालय ने 7.62 एमएम कैलिबर की गनों का प्रस्ताव वापस ले लिया है, जिसकी वजह सिंगल वेंडर सिचुएशन बताया गया है। दिसंबर 2015 से लेकर फरवरी 2017 के बीच अकेले इस्राइली वेपन इंडस्ट्रीज (आईडब्ल्यूआई) के इस सौदे में शामिल होने की वजह से सिंगल-वेंडर की परिस्थिति पैदा हो गई। 
 
दो साल में तीन सौदे अटके
उल्लेखनीय है कि  दो साल के दौरान यह तीसरा मौका है जब सेना को आधुनिक बनाने के लिए होने वाले हथियारों के सौदे पर रोक लगाई गई है। इससे पहले सरकार ने साल 2016 में 44,618 क्लोज-क्वॉर्टर बैटल कार्बाइनों की खरीद का सौंदा भी रद्द कर दिया था, जिसका सौंदा 2010 में किया गया था। उस समय भी आईडब्ल्यूआई सिंगल वेंडर के रूप में सामने आया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »