26 Apr 2024, 19:13:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्वे: देश में फिर मोदी सरकार, कांग्रेस की हालत पतली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 12:26AM | Updated Date: Aug 18 2017 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश का वर्तमान मिजाज जानने के लिए ‘आजतक’ और ‘इंडिया टुडे’ ने अब तक का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है। देश के अब तक के सबसे बड़े सर्वे में मोदी सरकार पर देश की राय जानने की कोशिश की गई। 

 
इस सर्वे के मुताबिक अभी चुनाव हुए तो एनडीए को 349 सीटें और यूपीए को 75 और अन्य को 119 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के मुताबिक छह महीने पहले हुए सर्वे के मुकाबले एनडीए को 11 सीटें कम मिल रही हैं। मोदी सरकार अपने तीसरे साल में भी अगर 300 से ज्यादा सीटें बनाए रखती है तो इसे एक जबर्दस्त उपलब्धि ही कहा जाएगा। अगर वोट फीसदी की बात की जाए तो सर्वे में एनडीए को 42 फीसदी और यूपीए को 28 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। अगर इससे हटकर अलग पार्टी के हिसाब से सीटों पर नजर डालें तो बीजेपी को 298 सीटें, कांग्रेस को 47 और अन्य को 198 सीटों पर कामयाबी मिल सकती हैं। 
 
इंदिरा-नेहरू से आगे मोदी 
सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अगस्त 2014 में हुए सर्वे में इंदिरा गांधी लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी से 12 फीसदी आगे थीं, लेकिन इस बार के सर्वे में पीएम मोदी लोकप्रियता के मामले में इंदिरा गांधी से 16 फीसदी आगे हैं। कांग्रेस के सबसे संभावित प्रधानमंत्री कैंडिडेट के मामले में राहुल गांधी 25 फीसदी वोटों के साथ सबसे आगे हैं, लेकिन पिछले सर्वे के मुकाबले इसमें 5 फीसदी की कमी आई है। सर्वे में वित्त मंत्री अरुण जेटली को 28 फीसदी लोगों ने पसंद किया। 
 
किस पार्टी को कितनी सीटें...
एनडीए 349 सीटें
यूपीए 75 सीटें
अन्य 119 सीटें
भाजपा 298 सीटें
कांग्रेस 47 सीटें
अन्य 198 सीटें
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »