26 Apr 2024, 09:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

4 महीने के बच्‍चे ने दिल की बीमारी को दी मात पर पाकिस्तान में चली गई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 2:48PM | Updated Date: Aug 9 2017 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। पाकिस्तान के चार महीने के रोहान ने दिल की बीमारी को तो मात दे दी थी, लेकिन डायरिया से जिंदगी हार गया। उसकी मौत की खबर से भारत के लोग भी दु:खी हैं। बच्चे के पिता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। 
 
पिता ने लिखा है कि बच्चे ने दिल की बीमारी को तो मात दे दी, लेकिन डायरिया ने कब्र में सुला दिया। उसके दिल का आॅपरेशन नोएडा के जेपी अस्पताल में हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने भी बच्चे के परिवार से संपर्क किया है। गौरतलब है कि रोहान के दिल के छेद का नोएडा के अस्पताल में सफल आॅपरेशन हुआ था।
 
भारत-पाक सीमा विवाद के चलते बच्चे के पिता को भारत आकर इलाज कराने के लिए मेडिकल वीजा नहीं मिल पा रहा था, लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से मेडिकल वीजा मिल गया था। चार महीने के रोहान के दिल में कई छेद थे। उसकी परमॉनरी आर्टरी भी उल्टी थी, जिसकी वजह से उसके शरीर में बिना आॅक्सीजन वाला खून प्रवाहित हो रहा था। इस वजह से उसका शरीर नीला पड़ रहा था। इस सर्जरी को करने में 5 घंटे का समय लगा। 
 
पाक में ज्यादा दिन नहीं रह सकी खुशी: जिस वक्त रोहान के पिता नोएडा पहुंचे, तो उन्होंने कहा था कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्हें खूब प्यार मिला है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे। खुशी-खुशी बच्चे को लेकर पाक चले गए थे, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा दिन तक  नहीं रह पाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »