27 Apr 2024, 08:23:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन से मुकाबले के लिए समंदर में उतरेगी भारत की ये घातक पनडुब्बी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 4:48PM | Updated Date: Aug 4 2017 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डोकलाम में चल रहे गतिरोध के बीच चीन ने भारत पर दबाव बनाने की तमाम कोशिशें की हैं। हालांकि भारत भी चीन के दबावों के आगे नहीं झुका है और उसकी हर बात का करारा जवाब दिया है। चीन सिर्फ भूभाग पर ही नहीं बल्कि समुद्री मोर्चे पर भी भारत के लिए चुनौतियां पेश कर रहा है। चीन की इसी चुनौती से निपटने के लिए अपने बेड़े में INS कलवरी को शामिल करने की तैयारी कर रही है। यह स्कॉर्पीन पनडुब्बी दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में शुमार है।

क्या है INS कलावरी में खास
INS कलवरी की खासियत यह है कि इसे गुप्त तरीके से वार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। दुश्मन को इस पनडुब्बी के आने की आहट तक नहीं मिल पाती। इसकी इन्हीं खूबियों की वजह से इसका नाम एक समुद्री शार्क के नाम पर ‘कलवरी’ रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समुद्र के अंदर लड़ने की अपनी कमजोर होती क्षमताओं को फिर से मजबूत करने के लिए स्कॉर्पीन पनडुब्बी काफी मददगार साबित होगी। भारत ने इस तरह की 6 पनडुब्बियों का ऑर्डर दिया है और INS कलवरी उनमें से पहली है।
 
इन पनडुब्बी की खासियत की बात करें तो यह पनडुब्बी दुश्मन पर सटीक हमला करने में सक्षम है। टॉरपीडो के साथ हमलों के अलावा इस पनडुब्बी की मदद से पानी के अंदर भी हमला किया जा सकता है। यह डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों ही ताकतों से लैस है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »