26 Apr 2024, 10:51:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा में गैरहाजिरी का मुद्दा उठने के बाद संसद पहुंचे तेंदुलकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 2:22PM | Updated Date: Aug 3 2017 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राज्यसभा में सांसदों की गैरहाजिरी का मुद्दा सुर्खियों में उठने का असर गुरुवार को दिखाई दिया। मास्टर ब्ला‍स्टर सचिन तेंदुलकर आज राज्यसभा कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में सांसदों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठ चुका है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा सहित राष्ट्रपति द्वारा नामांकित सदस्यों के लगातार अनुपस्थित रहने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पूछा था कि यदि उनकी सदन की कार्यवाही में भाग लेने के इच्छुक नहीं है तो वे इस्तीफा क्यों नहीं दे देते। 

वहीं बीजेपी की पार्लियामेंट्री बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार शामिल हुए थे। इसके बाद अनंत कुमार ने कहा कि जो लोग राज्यसभा से लंबे समय से गायब हैं, उनके खिलाफ गंभीर कदम उठाए जा सकते हैं।

सचिन तेंदुलकर और रेखा दोनों ही 2012 में सदन में मनोनीत हुए थे। जिसके बाद करीब 348 दिनों में सचिन सिर्फ 23 दिन और रेखा मात्र 18 दिन ही सदन में रहें। अब हाल ही में भी मानसून सत्र में भी दोनों उपस्थित नहीं रहे हैं। वहीं पिछले बजट सेशन - 31.1.2017 से 9.2.2017 में भी दोनों सिर्फ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »