27 Apr 2024, 09:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपराष्ट्रपति चुनाव में गोपालकृष्ण गांधी को आप का समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 2:20AM | Updated Date: Aug 2 2017 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को समर्थन देगी। पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल ने ट्वीट कर गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की। गांधी ने केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।
 
मुलाकात में उन्होंने केजरीवाल से समर्थन मांगा। दोनों के बीच बातचीत के बाद केजरीवाल ने गांधी को समर्थन देने की घोषणा की। वहीं राष्ट्रपति चुनाव में भी आप ने विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को समर्थन दिया था। गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से पूर्व मंत्री वेंकैया नायडू को उम्मीदवार बनाया गया है। उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव पांच अगस्त को होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »