26 Apr 2024, 13:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरविंद पनगढ़िया ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 6:55PM | Updated Date: Aug 1 2017 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जाने-माने भारतीय-अमरीकी अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया ने मंगलवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर शैक्षणिक क्षेत्र में लौटने की घोषणा की। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह के कार्यालय ने पनगढ़िया के इस्तीफे की पुष्टि की है। 

 
सूत्रों के अनुसार श्री पनगढ़िया 31 अगस्त को पद मुक्त हो जाएंगें। बताया जाता है कि पनगढिया को कोलंबिया विश्वविद्यालय से मिली अवकाश की अवधि अब समाप्त हो रही है। इसके मद्देनजर उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में लौटने का निर्णय लिया है। 
 
इस संबंध में दो महीने पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्य के दौरान यदि देश को उनकी सेवा की जरूरत होगी तो वह इसके लिए तैयार हैं।  
 
भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री को जनवरी 2015 में नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह एशियाई विकास बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री रह चुके हैं। वह विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व व्यापार संगठन से भी जुड़े रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »