26 Apr 2024, 09:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वायुसेना अफसरों ने ‘छुट्टी’ में कर दिया बड़ा घोटाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 10:02AM | Updated Date: Jul 31 2017 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वायुसेना के अफसरों ने देश में घूमने के लिए अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) की छुट्टी ली, लेकिन घूमने विदेश चले गए। वापस लौटने पर फर्जी बिल के जरिए भुगतान भी ले लिया। यह खुलासा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने ताजा रिपोर्ट में किया है। वायुसेना ने ऐसे 49 मामलों में अधिकारियों को 82.58 लाख रुपए का नियम विरुद्ध भुगतान भी कर दिया।  
 
कैग के अनुसार वर्ष 2010-2015 के एलटीसी अभिलेखों की जांच में इस प्रकार की 49 गड़बड़ियां पाई गईं। रोचक बात यह है कि यह सब उच्चधिकारियों की जानकारी में था। क्योंकि अधिकारियों को विदेश जाने के लिए भी विभाग से पूर्व अनुमति लेनी होती है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »