26 Apr 2024, 21:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उमा भारती बोलीं- गंगा कोई टेम्स नदी नहीं, जो हमेशा साफ रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 3:53PM | Updated Date: Jul 25 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने दावा किया है कि नमामि गंगे परियोजना के परिणाम 2018 में आने शुरू हो जाएंगे। राज्यसभा में उन्होंने कहा कि सरकार गंगा नदी संरक्षण को गति देने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रही है। गंगा संरक्षण के बारे में उन्होंने यह भी कहा कि गंगा कोई टेम्स या राइन नदी नहीं है जो कि एक बार साफ होने पर हमेशा के लिए साफ रहेगी क्योंकि इसमें प्रति दिन करीब 20 लाख लोग और प्रति वर्ष करीब 60 करोड़ लोग डुबकी लगाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »