27 Apr 2024, 07:36:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निठारी कांड: पंढेर और सुरिंदर कोली दोषी, 24 को सजा का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 1:46PM | Updated Date: Jul 22 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बहुचर्चित निठारी कांड में युवती का अपहरण कर रेप और मर्डर के मामले में गाजियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पिंकी सरकार हत्याकांड में सुरेंद कोली और मनिंदर सिंह पंढेर दोषी करार दिया गया। कोर्ट 24 जुलाई को सजा पर फैसला सुनाएगी। निठाकी कांड दिसंबर 2006 में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था। निठारी कांड के एक अन्य मामले में कोली को फांसी की सजा मिल चुकी है लेकिन पंढेर अब तक जमानत पर बाहर था। पंढेर को कोर्ट ने हत्या और रेप की कोशिश समेत सबूत मिटाने और साजिश रचने का दोषी पाया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

क्या है निठारी कांड
12 साल पहले 20 जून, 2005 को आठ साल की एक बच्ची ज्योति नोएडा के निठारी इलाके से अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद से इस इलाके में लगातार बच्चे गायब होने लगे। एक साल तक लगातार बच्‍चों के गायब होने यह सिलसिला चलता रहा और करीब दर्जनभर बच्चे गायब हो गए। मामला राष्ट्रीय स्तर पर आने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
 
7 मई 2006 को 21 साल की लड़की पायल जब गायब हुई तो पुलिस को अहम सुराग उसके मोबाइल से मिला। पुलिस ने उस नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। उसके बाद जब उसमे से एक नंबर पर कॉल की गई तो उसका नाम मनिंदर सिंह पंढेर का था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पंढेर और उसके नौकर कोली को आरोपी बनाया। रेप के बाद उन्हें मारकर पंढेर के घर में दफन कर दिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »