26 Apr 2024, 08:59:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार ने बढ़ाया स्मृति ईरानी का कद, मिली एक ओर जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 12:51PM | Updated Date: Jul 18 2017 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वेंकैया नायडू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कद बढ़ाते हुए उन्हें कपड़ा मंत्रालय के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को शहरी विकास मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

डिग्री पर विवाद... 
बताते चलें कि 2014 में सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने स्मृति ईरानी को मानव संसाधन मंत्री बनाया था। इसके बाद ईरानी की शिक्षा और डिग्री को लेकर काफी विवाद हुआ था, हालांकि सरकार ने उन्हें पद पर बनाए रखा था। 
 
जुलाई में हुआ था कैबिनेट में बड़ा फेरबदल 
पिछले साल केंद्र सरकार की एक सर्वे रिपोर्ट में मानव संसाधन मंत्रालय के कामकाज को सबसे कम मार्क्स मिले थे। पिछले साल जुलाई में कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय दे दिया गया था और उनकी जगह प्रकाश जावडेकर को मानव संसाधन मंत्री बनाया गया था। अब स्मृति को सूचना एवं प्रसारण के रूप में एक बड़ा मंत्रालय दिया गया है। इस कैबिनेट में ईरानी का बढ़ाने से जोड़कर देखा जा रहा है। 
 
तोमर को मिली नई एक जिम्‍मेदारी 
वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर साल 2014 से खनन मंत्रालय संभाल रहे हैं। उन्हें वेंकैया के इस्तीफे के बाद शहरी विकास मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »