26 Apr 2024, 23:08:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

याकूब विरोध करने वाले को कांग्रेस ने बनाया VP उम्मीदवार- शिवसेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 12:43PM | Updated Date: Jul 17 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। शिवसेना ने गोपालकृष्ण गांधी को विपक्ष का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। शिवसेना ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गोपाल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गोपाल कृष्ण गांधी को उम्मीदवार बनाकर संकीर्ण सोच दिखाई है। इससे पहले सोनिया गांधी ने चुनाव में संकीर्ण और सांप्रदायिक सोच के  खिलाफ वोट करने की अपील की थी। 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि गोपाल कृष्ण गांधी ने 1993 के मुंबई धमाकों के दोषी याकूब की फांसी रुकवाने की कोशिश की है और कांग्रेस की ओर से उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। 

केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने भी पार्टी के बयान का समर्थन किया है। गीते ने कहा कि गोपाल कृष्ण गांधी को लेकर संजय राउत ने जो बयान दिया है वह एकदम सही है। वहीं सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि हमें शिवसेना के बयान पर प्रतिक्रिया देने की जरुरत नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »