26 Apr 2024, 23:11:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

J&K: अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी,17 श्रद्धालुओं की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2017 3:02PM | Updated Date: Jul 17 2017 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस हादसे का शिकार हो गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास बस खाई में गिर गई है। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। बस जम्मू से पहलगाम जा रही थी। पुलिस और रामबन प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बस में 40-42 यात्री थे। बस नंबर Jk02Y-0594 है।

आपको बता दें कि इससे पहले, बीते सोमवार को कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे बस पर आतंकियों ने गोली चलाकर 8 श्रद्धालुओं की जान ले ली थी। हालांकि, हमले में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती एक महिला की रविवार को मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। 

इस हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा पर निकले लोगों में शोक की लहर है। एक हफ्ते के भीतर दो हादसों ने श्रद्धालूओं को काफी बेचैन कर दिया है। आपको बता दें कि जम्मू से पहलगाम की दूरी करीब 250 किलोमीटर है और इसके सफर में करीब छह घंटे का वक्त लगता है। ये बस जम्मू से करीब 150 किलोमीटर दूर बनिहाल इलाके में हादसे का शिकार हुई है।

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर मरने वाले यात्रियों की आत्मा को शान्ति मिलने की कामना की है। पीएम ने ट्विट कर कहा कि अमरनाथ यात्रा पर मरने वाले यात्रियों की आत्मा को शान्ति मिले। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »