26 Apr 2024, 14:24:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूरे चीन को तबाह कर सके ऐसी मिसाइल बना रहा है भारत : US

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 12:39PM | Updated Date: Jul 13 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चीन और पाकिस्तान के साथ लगातार सीमा विवाद झेल रहा भारत अपने न्यूक्लियर सिस्टम को आधुनीक करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के दो बड़े न्यूक्लियर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपने न्यूक्लियर सिस्टम को इस कदर आधुनिक कर रहा है, जिससे पूरे चीन को निशाना बनाया जा सकता है।

दोनों विशेषज्ञों का आर्टिकल अमेरिका के डिजिटल जर्नल में छपा है, जिसमें बताया गया है कि भारत के पास करीब 600 किलोग्राम वेपन्स-ग्रेड का प्लोटोनियम है, हालांकि इसमें से सिर्फ 150 से 200 किलो न्यूक्लियर वेपन्स के लिए किया जा रहा है।
 
हन्स क्रिसटेंशेन और रॉबर्ट एस नॉरिस ने करीब 120 से 130 शब्दों के आर्टिकल लिखा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी न्यूक्लियर मिसाइल बनाई जा रही है, जो दक्षिण भारत से निशाना साध कर पूरे चीन का सफाया कर सकता है।
 
इस बात की ओर ध्यान दिलाते हुए कि भारत लगातार अपने परमाणु हथियारों के ज़खीरे को आधुनिक बनाता जा रहा है, और उसने कई नए परमाणु हथियार सिस्टम विकसित कर लिए हैं, विशेषज्ञों ने कहा कि भारत के पास इस वक्त सात परमाणु-सक्षम सिस्टम मौजूद हैं, जिनमें दो विमान, चार जमीन पर मौजूद बैलिस्टिक मिसाइलें और एक समुद्र में स्थित बैलिस्टिक मिसाइल शामिल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »