09 May 2024, 02:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारी बारिश से देश के कई हिस्सो में बाढ़ के हालात, असम में 44 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 11:52AM | Updated Date: Jul 14 2017 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के कई हिस्सो में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गुरुवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। असम में बाढ़ ने हालत खराब कर रखी है। इस भयंकर बाढ़ ने अब तक 44 लोगों की जान ले ली है।  

हाई अलर्ट पर हैं एमपी के 5 जिले
मध्यप्रदेश के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में लगातार भारी बारिश से निचले इलाकों के डूबने की आशंका संबंधित अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के सतना, रीवा, दमोह, कटनी और सागर में लगातार भारी बारिश के चलते निचले इलाकों के डूबने की आशंका है। 
 
उत्तराखंड में भी आफत... 
वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। तेज बारिश के कारण जनजीवन और सड़कमार्ग बूरी तरह से प्रभावित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते करीब 300 रास्ते बंद हो चुके है।  वहीं पहाड़ से मलबा खिसकने के कारण बद्रीनाथ यात्रा रोक दी गई है। इसके अलावा देहरादून में भी जबरदस्त बारिश हो रही है। देहरादून के विकासनगर में नदी में बह जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 
 
उफान पर कई नदियां 
उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई नदियां उफान पर हैं। इससे पहले लगातार जारी बारिश के कारण रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया था। बारिश से बिगड़ी स्थिति में किसी संभावित अप्रिय घटना को टालने के लिए देहरादून के जिलाधिकारी ने स्कूलों तथा अन्य शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। 
 
असम में 44 लोगों की मौत 
असम में भी भारी बारिश और बाढ़ ने अब तक 44 लोगों की जान ले ली है। बाढ़ से राज्य के माजुली, धेमाजी, सिवसागर, गोलाघाट और नगांव जिलों पर बुरा असर पड़ा है। वहीं 24 जिलों में अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं।   राज्य के 31 हजार लोगों के लिए 294 राहत शिविर लगाए गए हैं। राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं और अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।
 
सीएम ने किया दौरा 
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को बाढ़ग्रस्त माजुली जिले का दौरा कर राहत शिविरों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने माजुली और काजिरंगा नेशनल पार्क में भी दौरा किया जिसे बाढ़ ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार फंड की कोई कमी नहीं है। राहत शिविरों में फंड पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं।

अरुणाचल में 14 की मौत
अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां के पापुम पारे जिले में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है, जिसमें 14 लोगों के मरने की खबर आ रही है। पापुम पारे जिले के लैपटैप गांव में जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि इसकी जद में गांव के तीन घर आ गए। इन घरों में करीब 14 लोग थे। इन सभी लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि पापुम पारे जिले में चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »