26 Apr 2024, 21:20:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी मुस्तफा की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 3:14PM | Updated Date: Jun 28 2017 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी मुस्तफा दोसा की मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में हार्टअटैक से मौत हो गई है। उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुंबई पुलिस के जॉइंट सीपी देवन भारती ने दोसा की मौत की पुष्टि कर दी है। इससे पहले दोसा ने टाडा की स्पेशल कोर्ट को अपने सीने में दर्द की परेशानी के बारे में बताया था। वह बासपास सर्जरी करवाना चाहता था।
 
मुंबई धमाकों के मामले में 24 साल बाद विशेष टाडा अदालत ने 16 जून 2017 को फैसला दिया था। इसमें माफिया डाॅन अबु सलेम व मुस्तफा दोसा सहित छह लोगों को दोषी करार दिया, जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया था। मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
 
दोषी पाए गए आरोपियों में पुर्तगाल से 2005 में प्रत्यर्पित कर लाया गया माफिया डॉन अबु सलेम, मुस्तफा दोसा, मोहम्मद ताहिर मर्चेट उर्फ ताहिर टकला, करीमुल्लाह खान, रियाज सिद्दीकी और फिरोज अब्दुल राशिद खान शामिल थे। मुस्तफा दोसा को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित कर लाया गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »