26 Apr 2024, 06:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिक्किम में घुसे चीनी सैनिकों ने उड़ाए 2 बंकर, जवानों से झड़प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 8:12PM | Updated Date: Jun 26 2017 10:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीनी सैनिकों ने सोमवार को एक बार फिर भारतीय सीमा लांघी है। सिक्किम सेक्टर में घुसे चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के साथ धक्कामुक्की की और 2 बंकर भी नष्ट कर दिए। इस दौरान भारत और चीनी सेना के सैनिकों के बीच टकराव हो गया। 

 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यहां भारत और चीन सीमा पर पिछले 10 दिनों से जवान आमने सामने हैं। और अब भारत के सीमा में घुस कर भारतीय क्षेत्र में जमे हुए हैं। इतना ही नहीं चीनी सैनिकों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के जत्थे को भी रोक दिया। 
 
भारतीय सेना के जवानों को चीनी सेना के कर्मियों को भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा। भारतीय सेना के जवानों ने उनको रोकने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ मानव दीवार का निर्माण किया।
 
जो बंकर नष्‍ट किए गए हैं वो डोका इलाके के लाल्‍टन में हैं। 20 जून को दोनों सेनाओं के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई लेकिन तनाव कम नहीं हुआ। इस इलाके में चीनी दखल की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 2008 में चीनी सेना ने इसी जगह पर भारतीय सेना के अस्थायी सैन्य बंकरों को नष्ट कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »