26 Apr 2024, 23:44:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्नाइपर ने 3.5 किमी दूर से उड़ा दिया आईएस आतंकी का सिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 12:42PM | Updated Date: Jun 23 2017 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्नाइपरों की नजर गिद्ध की तरह तेज होती है। यही कारण है की शिकार का बचना मुश्किल ही नही नामुमकिन हो जाता है। स्नाइपरों को मौत के नाम से भी जाना जाता है। इनका निशाना कभी नही चुकता है। इनका काम होता है कि लंबी दुरी से अपने टार्गेट को अंजाम तक पहुंचना। लेकिन इस स्नाइपर ने कुछ ऐसा किया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। 
 
कैनेडियन स्नाइपर ने इराक में एक आईएसआईएस के एक आतंकी को साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी निशाना लगाकर मौत के घाट उतार दिया। इतनी लंबी दुरी से मारने का यह पहला मामला है। जो अब एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। कनाडा की स्पेशल फोर्स के इस स्नाइपर ने मैकमिलन टीएसी-50 राइफल का उपयोग किया था। 
 
द ग्‍लोब एंड मेल वेबसाइट की खबर के मुताबिक स्नाइपर ने 3,450 मीटर की दूरी से निशाना साधा था। फायरिंग के बाद गोली को आतंकी तक पहुंचने में 10 सकेंड का वक्त लगा। गोली लगते ही आतंकी जगह पर ही ढेर हो गया। सूत्रों की माने तो सेना भी इसे एक बेहतरीन उपलब्धी मान रही है जिसका मुकाबला असंभव है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटिश स्‍नाइपर क्रेग हैरिसन के नाम था। उन्होंने 338 लापुआ मैग्‍नम राइजल से साल 2009 में 2,475 मीटर की दूरी से तालिबानी आतंकी को निशाना बनाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »