26 Apr 2024, 23:50:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

23 जून से पहले करेंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा: नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2017 7:38PM | Updated Date: Jun 18 2017 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय एनडीए के उम्मीदवार की घोषणा 23 जून से पहले कर दी जाएगी।
 
नायडू ने केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान से मुलाकात के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के बारे में फैसला और नाम की घोषणा 23 जून से पहले होगी।
 
सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में चर्चा की। नायडू ने इस संबंध में सपा नेता रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल के साथ भी चर्चा की है। ऐसा समझा जा रहा है कि सपा नेताओं ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर एक व्यक्ति का नाम उछाला है। 
 
समिति का गठन 
भाजपा ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ंिसह, जेटली और नायडू की एक समिति का गठन किया है। ये नेता देश भर में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। 
       
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 28 जून तक भरे जाने हैं और 29 जून को इनकी जांच होगी। इसके लिए 17 जुलाई को मतदान होना है।
 
उद्धव से मिले शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बैठक करीब एक घंटे चली। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद थे। 
 
सूत्रों की मानें तो शाह ने ठाकरे से कहा कि एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीद्वार का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय करेंगे। इस पर ठाकरे ने कहा कि हम तभी समर्थन करेंगे जब उम्मीद्वार के नाम का खुलासा करेगी।
 
बता दें कि पहले हुए दो राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना ने कांग्रेस के कैंडिडेट रहे प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी को सपोर्ट किया था।शिवसेना के 16 लोकसभा सदस्य , तीन राज्यसभा सदस्य और 63 विधायकों की संख्या बल को देखते हुये काफी उत्साहित है।
 
चर्चा में सबसे आगे ये नाम
1. लालकृष्ण आडवाणी 
2. ई श्रीधरन
3. सुषमा स्वराज
4. सुमित्रा महाजन
5. गोपालकृष्ण गांधी
6. एमएस स्वामीनाथन
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »