08 May 2024, 23:30:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत में पहली बार सामने आए जीका वायरस के 3 मामले, WHO ने भी की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2017 9:09PM | Updated Date: May 27 2017 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। दुनिया के कई हिस्सों में तबाही मचाने के बाद भारत में जीका वायरस ने दस्तक दी है। इसकी मौजूदगी के शुरुआती प्रमाण अहमदाबाद में मिले हैं। यहां तीन लोगों के जीका वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की है।

 
पहली बार देश में जीका वायरस के मामले सामने आए हैं। सभी मामले अहमदाबाद के बापूनगर इलाके के बताए जा रहे हैं। तीन मरीजो में से एक गर्भवती महिला भी है, जिसका टेस्ट जनवरी में किया गया था। बता दें कि जीका वायरस मच्छर से फैलता है। आमतौर पर यह वायरस नवजात बच्चों में होता है। 
 
फरवरी 2016 में कुल 93 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। जिसे टेस्ट के लिए अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मेडिकल रिपोर्ट में तीन लोगों में जीका वायरस पाया गया। इसकी पुष्टी (WHO) ने की है।
 
क्‍या है जीका
एक वायरस जो एडीज, एजिप्‍टी और अन्‍य मच्‍छरों से फैलता है। ये चिकनगुनिया और डेंगू भी फैलाते हैं।
 
1. लक्षण
2. बुखार
3. जोड़ो का दर्द
4. शरीर पर लाल चकत्‍ते
5. थकान
6. सिर दर्द
7. आंखों का लाल होना
 
वायरस से कैसे बचे
जीका वायरस का कोई इलाज नहीं है, इससे बचने का एकमात्र विकल्‍प इसके जोखिम को कम करना है। इसके लिए पूरे शरीर को कपड़े से कवर करें और खिड़की-दरवाजों को बंद रखें। ये मच्‍छर गंदे पानी में अपने अंडे देते हैं इसलिए पानी को इकट्ठा न होने दे। स्वास्थ्य कीटो का इस्तेमाल करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »