26 Apr 2024, 18:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा होंगे भाजपा के CM उम्मीदवार: शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 8:10PM | Updated Date: May 26 2017 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूपी और उत्तराखंड के बाद भाजपा की नजरे अब कर्नाटक विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि, कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीएस येदियुरप्पा होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार। बता दें कि, राज्य में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।

 
साथ ही शाह ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिया कि गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी इस शीर्ष पद के लिए पार्टी की पसंद होंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा 150 से अधिक सीटें जीतेगी जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा है।
 
आपको बता दें कि बीएस येदियुरप्पा को पहले भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। येदियुरप्पा पर जमीन की खरीद फरोख्त और अवैध खनन कई आरोप लगे थे। बीएस येदियुरप्पा 2008 से 2011 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा को कर्नाटक में पहली जीत दिलाई थी।
 
इससे पहले अमित शाह ने केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर उनकी तारीफ की और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। राज्य में 225 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 123 और भाजपा के 44 विधायक हैं। 
 
कर्नाटक में हाल में भाजपा में गुटबाजी की खबरें आई हैं जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा के नेतृत्व वाला गुट येदियुरप्पा के नेतृत्व पर निशाना साधता रहा है। इसके बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि वह जल्द ही राज्य के दौरे पर जाने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »