26 Apr 2024, 09:04:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया का दूसरा सबसे भीड़ वाला शहर है मुंबई, पहले नंबर पर ढाका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 11:47AM | Updated Date: May 26 2017 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के दो शहर मुंबई और कोटा दुनिया के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले शहरों में शामिल हैं। इस सूची में बांग्लादेश की राजधानी ढाका सबसे शीर्ष पर है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने संयुक्त राष्ट्र के आवास आंकड़ों के आधार पर यह बात कही है। इन आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला शहर है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 44,500 लोग रहते हैं। 
 
इसके बाद भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर का स्थान है जहां प्रति हेक्टेयर 31,700 लोगों का वास है। मुंबई इस मामले में दूसरे स्थान है। इस सूची में राजस्थान का कोटा शहर भी शामिल है जहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 12,100 लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची में कोटा सातवें नंबर पर है। इस सूची में कोलंबिया का मेडेलिन शहर तीसरे नंबर पर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »