08 May 2024, 17:14:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

समुद्र में भारतीय नौसेना ने मालदीव का लापता जहाज ढूढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 5:52PM | Updated Date: May 21 2017 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माले। समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य लगातार जारी है। भारतीय नौसेना ने मालदीव के उस लापता पोत को ढूढ़ लिया है जो 3 दिन पहले मालदीव के एक द्वीप से दूसरे द्वीप की ओर जाते वक्त लापता हो गया था। इस पोत में चालक दल के 6 लोग सवार थे।

भारतीय नौसेना के ड्रोनियर विमान ने माले से 120 नॉटिकल मील दूर मौजूद मारिया 3 नामक पोत की स्थिति का पता लगाया। इसके बाद INS किर्च ने इस पोत तक पहुंचकर जरूरी मदद उपलब्ध करवाई। नौसेना ने इस लापता पोत की खोज और बचाव अभियान के लिए कल INS किर्च और ड्रोनियर विमान को भेजा था।
 
नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा के मुताबिक पोत का अगला रैंप नष्ट हो गया है, इस वजह से वह तैर नहीं पा रहा था। वहीं मालदीव में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा ने लापता पोत का पता लगाने में किए गए तालमेल और सहयोग के लिए भारतीय नौसेना के चालक दल और मालदीव्स नेशनल डिफेंस फोर्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये बेहद चुनौतीपूर्ण मौसम में खोज एवं बचाव अभियान को अंजाम देने में भारतीय नौसेना के अधिकारियों द्वारा अपनाए गए पेशेवर रुख, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर मुझे गर्व है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »