27 Apr 2024, 04:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने 2 राज्यों के अध्यक्ष बदले, राजस्थान को मिला नया प्रभारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2017 8:37PM | Updated Date: May 4 2017 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा और दिल्ली एमसीडी चुनाव होने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों को बदला है। पार्टी ने पंजाब और उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। वहीं, राजस्थान में कांग्रेस के नए प्रभारी महासचिव के नाम की भी घोषणा हो गई है। 

पंजाब में सुनील जाखड़ और प्रीतम सिंह उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। अविनाश पांडेय राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी महासचिव होंगे। विवेक तन्खा लीगल सेल के चेयरमैन बनाए गए, वो केसी मित्तल की जगह लेंगे।

साथ ही वरिष्ठ नेता गुरदास कामत के इस्तीफे के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया था। गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी ने 17 नये पदाधिकारी नियुक्त किये हैं। जिसमें से 10 की उम्र 50 से कम है। इनमें 7 ओबीसी और 3 एससी हैं। सुरजेवाला ने कहा 2019 से पहले होने वाले चुनाव को देखते हुए संगठन के बदलाव में तरुणाई और तजुर्बे के मिश्रण को अहमियत दी गई है।

सुरजेवाला ने कहा कि चुनावी राज्यों हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश के संगठनों में भी बदलाव को हाईकमान जल्द अमलीजामा पहना देगा। पार्टी ने कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है वहीं कई युवा चेहरों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

बता दें कि, पिछले दिनों कांग्रेस ने पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह को कर्नाटक और गोवा के प्रभार से हटा दिया था। गोवा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस सरकार गठन नहीं कर पाई थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »