27 Apr 2024, 07:26:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले- मोदी ने किए दर्शन, भोले का किया रुद्राभिषेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2017 9:54AM | Updated Date: May 3 2017 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। अब बाबा केदरानाथ का धाम फिर भक्तों की अगवानी के लिए तैयार है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। मोदी करीब सवा नौ बजे मंदिर परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने मंदिर के गर्भगृह में बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया।
 
इससे पहले जौलीग्रांट में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, राज्यपाल केके पॉल सहित कई केंद्रीय मंत्री, विधायक व सांसद ने उनका स्वागत किया।  कुछ देर बाद उन्‍होंने केरादनाथ के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। 
 
वहीं, ढाई हजार से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर के लिए मंदिर को दस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। इस बीच शाम को उत्सव डोली भी केदारनाथ पहुंच गई है। वैदिक मंत्रोच्चारण और पौराणिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के कपाट सुबह 8.50 पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »