27 Apr 2024, 01:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हनीट्रैप मामले में बीजेपी सांसद को ब्लैकमेल करने वाली आरोपी महिला अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 2:46PM | Updated Date: May 2 2017 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात के वलसाड से बीजेपी सांसद केसी पटेल को 'हनीट्रैप' में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस महिला ने सांसद पर रेप का आरोप लगाया था। सांसद का आरोप है कि महिला ने उन्हें नशीला ड्रिंक पिलाकर उनकी अश्लील फोटो लीं और वीडियो बना लिया अब वह उनसे 5 करोड़ रुपए मांग रही है। 
 
पुलिस के अनुसार पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लिया है। सांसद ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी कि एक 'हाई प्रोफाइल' महिला ने उन्हें हनीट्रैप किया। आरोप के मुताबिक महिला ने सांसद को घर बुलाकर नशीली चीज पिलाई और फिर आपत्तिजनक स्थिति में उनकी तस्वीर खींच ली और विडियो बनाया। सांसद का कहना है कि महिला तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करके उनसे 5 करोड़ रुपए मांग रही थी।
 
पुलिस ने महिला की पहचान करने के बाद कई बार उसके घर पर छापे मारे। पहले वह पकड़ में नहीं आई लेकिन बाद में उसे घर से ही हिरासत में लिया गया। महिला ने भी केसी पटेल पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने कहा, 'पटेल ने मेरे साथ कई बार रेप किया। धमकियों से निजात पाने के लिए मैंने सीडी बनाई। बता दें कि पटेल पहली बार सांसद चुने गए हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »