27 Apr 2024, 02:16:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह से छीना गोवा और कर्नाटक का प्रभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2017 10:09PM | Updated Date: Apr 29 2017 10:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह को गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से हटा दिया है। ए. चेला कुमार को गोवा और केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का प्रभार सौंपा गया है। हालिया विधानसभा चुनाव में गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने में नाकाम रही थी।

पार्टी में घेरे थे दिग्विजय

सरकार बनाने में नाकाम होने पर कांग्रेस की खासी फजीहत हुई थी। भाजपा ने तो कांग्रेस के घाव पर नमक छिड़कते हुए हुए कहा था कि दिग्विजय गोवा में छुट्टियां मना रहे थे। कर्नाटक प्रभारी बदलने को राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिग्गी ने सरकार बनाने से रोका था

कुछ समय पहले गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लुइजिन्हो फालेरियो ने सरकार न बना पाने को लेकर दिग्विजय और गोवा स्क्रीनिंग कमेटी के प्रभारी केसी वेणुगोपाल पर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 21 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद दिग्विजय ने राज्यपाल के पास जाने से रोक दिया और इंतजार करने को कहा था। 

गोवा के विधायकों ने भी उठाए थे सवाल

गोवा में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में दिग्विजय सिंह को नेताओं की नाराजगी झेलना पड़ी थी। विधायकों ने आरोप लगाया था कि पार्टी लीडरशिप और दिग्विजय ने जरूरी चार विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से जल्द बातचीत नहीं की। 

 
बता दें कि, गोवा में सरकार बनने के बाद कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही विश्वजीत राणे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए, बीजेपी ने उन्हें मंत्री पद से नवाजा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »