02 May 2024, 02:58:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी बोलीं- पति के धन से नहीं, अपने पैसे से खरीदी जमीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 10:01AM | Updated Date: Apr 28 2017 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उन्होंने जो जमीन खरीदी है वह अपने पैसे से खरीदी है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पैसे या उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से कुछ लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि पति रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट-डीएलएफ के साथ जमीन सौदे की हरियाणा सरकार जांच कर रही है।

एक मीडिया हाउस द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद प्रियंका के कार्यालय से यह बयान सामने आया है। मीडिया हाउस ने सवाल उठाया है कि रॉबर्ट वाड्रा को डीएलएफ से जो पैसा मिला, क्या उसके एक हिस्से का इस्तेमाल उनकी पत्नी ने हरियाणा के फरीदाबाद में संपत्ति खरीदने के लिए किया। 
 
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने फरीदाबाद जिले के गांव अम्पीर में 5 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। बताया गया है कि “उपरोक्त खरीद के लिए धन का स्रोत प्रियंका गांधी वाड्रा की उनकी दादी इंदिरा गांधी से प्राप्त संपत्ति से किराए की आय थी। प्रियंका गांधी वाड्रा के इस सौदे से वाड्रा का या स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ के साथ कोई संबंध नहीं है। इसमें कहा गया कि प्रियंका गांधी के खिलाफ इस भूमि सौदे के बारे में लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »