27 Apr 2024, 01:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपचुनाव: 5 राज्यों में BJP की बड़ी जीत, कर्नाटक में फिर जीती कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2017 10:11AM | Updated Date: Apr 13 2017 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आठ राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव आठ सीटों पर नतीजों की घोषणा हो चुकी है। बीजेपी ने हिमाचल की भोरंज, असम की धेमाजी, मध्यप्रदेश की बांधवगढ़, राजस्थान की धौलपुर और दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज कर ली है। इसके अलावा पार्टी मध्यप्रदेश की अटेर सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक की दोनों सीटें फिर से जीत ली है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत और झारखंड में जेएमएम के बढ़त की खबर है। बता दें कि,  मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में नौ अप्रैल को उपचुनाव कराए गए थे। 

जीतने वाले उम्मीदवार

- हिमाचल के भोरंज विधानसभा सीट से बीजेपी के अनिल धीमान जीते। उन्होंने 8433 वीटों से जीत दर्ज की। 

- कर्नाटक की गुंडलपेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गीता उर्फ मोहन कुमारी ने जीत दर्ज की। 

- कर्नाटक की नंजनगुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के. केशवमूर्ति ने करीब 18 हजार से जीत हासिल की। 

- असम की धेमाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रानोज पेगू जीते। 

- दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर बीजेपी-अकाली उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा 14652 वोटों से जीते। आप उम्मीदवार की जमानत जब्त। 

- पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र मोहन को 40 हजार से ज्यादा वोटों हराया। 

राजौरी गार्डन के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में 9 और उपचुनाव हुए हैं। ज़्यादातर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं और दोनों पर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कुल 10 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी छह सीटों पर आगे चल रही है। मध्यप्रदेश की बांधवगढ़ सीट पर बीजेपी के शिवनारायण सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। ये सीट बीजेपी के विधायक ज्ञान सिंह के सांसद बनने से खाली हुई थी। 

मनजिंदर सिंह की जीत - राजौरी विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 14,652 से अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 25,950 मत मिले, जबकि आम आदमी पार्टी 10243 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही। कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी चंदेला और आम आदमी पार्टी की ओर से हरजीत सिंह चुनावी मैदान में खड़े हुए थे। 

कई महीनों से खाली थी सीट - यह सीट साल 2017 के शुरू में आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी। जनरैल सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। 

9 अप्रैल को हुआ था मतदान - इस सीट पर नौ अप्रैल को उपचुनाव हुआ था। पश्चिम दिल्ली की इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 1.6 लाख से अधिक है और नौ अप्रैल को करीब 47 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »