26 Apr 2024, 16:59:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नाथू ला से कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 5:13PM | Updated Date: Apr 7 2017 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर यात्रियों का ड्रॉ निकाले जाने के मौके पर आयोजित समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि नाथू ला से कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है।
 
साथ ही उन्‍होंने उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा इस यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का अनुदान बढ़ाकर एक लाख रूपए किए जाने की भी तारीफ की।
 
विदेश मंत्री ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा की राज्य सरकारों ने विज्ञापनों के माध्यम से कैलाश मानसरोवर की यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जिससे आवेदकों की संख्या सबसे अधिक रही। इसी वजह से इस साल नाथू ला के मोटरेबुल रोड से होने वाली यात्रा में एक बैच बढ़ाया गया है।
 
विदेश मंत्री ने बताया कि इस साल कुल 4,442 लोगों ने आवेदन किया था जिनमें से 1454 यात्री कैलाश मानसरोवर जा सकेंगे। आवेदकों में 1139 महिलायें और 826 वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे। नाथू ला मार्ग से 50-50 के आठ जत्थे और पुराने लिपुलेख दर्रे से होकर 60-60 के 18 जत्थे जायेंगे। 2170 यात्री प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »