27 Apr 2024, 10:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रोमियो नहीं भगवान कृष्ण करते थे औरतों से छेड़छाड़, एंटी कृष्ण स्कवाड बनायेंगे योगी !

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2017 3:47PM | Updated Date: Apr 3 2017 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्वराज इंडिया के संस्थापक प्रशांत भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके एंटी रोमियो स्क्वाड पर सवाल उठाते हुए भगवान कृष्ण को भी राजनीति में खींच लिया है। प्रशांत भूषण ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रोमियो ने केवल एक से प्यार किया था जबकि भगवान कृष्ण तो लड़कियों को छेड़ने के लिए मशहूर थे। प्रशांत भूषण ने आगे लिखा कि क्या आदित्यनाथ के अंदर हिम्मत है कि वो एंटी रोमियो स्क्वाड को एंटी कृष्ण स्क्वाड कहेंगे?

भूषण के इस ट्वीट के बाद भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके सवाल का जवाब भी एक ट्वीट के जरिए ही दे डाला। संबित ने भूषण के अंग्रेजी ट्वीट का जवाब हिंदी में देते हुए लिखा कि भगवान कृष्ण को समझने के लिए प्रशांत भूषण को कई जन्म लेने होंगे। उन्होंने भूषण के ट्वीट की निंदा करते हुए आगे लिखा कि वह कितनी आसानी से कृष्ण जी को राजनीति में घसीट लाए हैं। भूषण का ऐसा करना बहुत ही दुख की बात है। 

 बता दें कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन करते हुए लड़कियों को छेड़ने वाले मनचलों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मालूम हो कि भूषण से पहले भी कई लोग इस स्क्वॉड का नाम ऐंटी-रोमियो रखने पर आपत्ति जता चुके हैं। आलोचकों का कहना है कि रोमियो शेक्सपियर के एक मशहूर नाटक का पात्र है और रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानी अपने आपसी प्यार और समर्पण के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »