02 May 2024, 03:26:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी का ब्लैक मनी ऑपरेशन, 16 राज्यों में 300 ठिकानों पर छापेमारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2017 12:10PM | Updated Date: Apr 1 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कालेधन के खिलाफ शनिवार को पूरे देश में एक साथ अभियान चलाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और कोच्चि सहित 16 राज्यों में 300 जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई है।

ईडी की टीम ने शनिवार की सुबह एक साथ देश के तमाम बड़े शहरों में छापेमारी की। ईडी उन फर्जी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं, जिनका संबंध कालेधन को सफेद करने से था। सूत्रों के मुताबिक ऐसी तकरीबन तीन सौ कंपनिया ईडी के निशाने पर हैं, जिन्होंने सौ करोड़ से ज्यादा कालेधन को सफेद किया है।

ईडी के अधिकारी छापे के दौरान ऐसी कंपनियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है, जिन पर शैल कंपनी होने का शक है। ईडी की जांच लिस्ट में तीन सौ कंपनियों के नाम शामिल हैं। जो कालेधन को सफेद करने में शामिल थी।

सूत्रो के मुताबिक़ अब तक के छापे के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। कागजों में कई सौ करोड के लेनदेन के अहम सबूत मिले हैं। छापे में मिले सबूतों से साफ़ हुआ है कि देश के बड़े-बड़े बिजनेसमैन और नेता भी इस खेल में शामिल हो सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »