26 Apr 2024, 23:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विराट कोहली सेमत देश की 33 हस्तियों को पद्मश्री, जोशी, शरद पवार को पद्म विभूषण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2017 8:56PM | Updated Date: Mar 30 2017 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-2
  • Untitled-3

नई दिल्ली। राष्टपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में देश की 89 हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किया। समारोह में भाजपा के विरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को पद्म विभूषण और विराट कोहली समेत देश के 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया।

 
इसके अलवा रियो पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता दीपा मलिक एवं मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि इस बार 26 जनवरी के मौके पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 7 को पद्म भूषण और 75 को पद्मश्री के लिए चुना था। 
 
राष्ट्रपति ने विराट कोहली को भारत का चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया। बता दें कि विराट कोहली के लिए कप्तान और खिलाड़ी दोनों के तौर पर 2016-17 का सत्र शानदार रहा, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।
 
मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित साम्मान समारोह में 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 2 को पद्म भूषण और 33 को पद्मश्री से अलंकृत किया। कुल 44 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिये जाने थे, लेकिन इनमें से पांच हस्तियां अलंकरण समारोह में उपस्थित नहीं थीं।
 
पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाली हस्तियों में जोशी और पवार के अलावा अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. उडिपि रामचंद्र राव और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पी ए संगमा (मरणोपरांत) शामिल हैं। स्वर्गीय संगमा की पत्नी ने यह सम्मान हासिल किया।
 
8 खिलाड़ी शामिल को पद्म पुरस्कार
1. विराट कोहली
2. दीपा मलिक
3. मरियप्पन थंगवेलु
4. शेखर नायक 
5. आर.पी. श्रीजेश 
6. विकास गौड़ा
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »