26 Apr 2024, 23:23:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका ने सौंपी अवैध प्रवासियों की सूची, भारत ने किया इनकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 11:33AM | Updated Date: Mar 25 2017 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 271 लोगों की एक सूची दी और दावा किया है कि वे भारत के अवैध प्रवासी हैं। सरकार ने शनिवार को अमेरिका से कहा कि वह उन 271 अवैध प्रवासियों के बारे में जानकारी मुहैया कराये जिन्हें वह चाहता है कि भारत वापस ले। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा, "यह चल रहा मामला है। अमेरिकी अधिकारियों ने हमें कुछ समय पहले कहा था कि हमें उपलब्ध कराये गए आंकड़ों में से 271 मामलों का समाधान नहीं हुआ है। यद्यपि इन मामलों की कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। हमने उसके बारे में जानकारी मांगी है।"  

विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में भारत सरकार को बताया था कि वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 270 से ज्यादा भारतीयों को निर्वासित करना चाहता है। भारत सरकार ने निर्वासन की अनुमति देने से पहले 271 लोगों की सूची पर और अधिक विस्तृत जानकारी अमेरिका से उपलब्ध कराने को कहा है।

अमेरिकी कांग्रेस में बिल रोकने की कोशिश

विदेश मंत्री स्वराज ने बताया कि अमेरिकी कांग्रेस में पेश विधेयक को मौजूदा प्रारूप में पारित होने से रोकने के लिए विदेश सचिव ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की है। इन सांसदों ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सरकार विदेश में रह रहे भारतीयों के हित के लिए हर जरूरी कदम को उठाएगी।

ढाई लाख से ज्यादा भारतीय रहे रहे अवैध रूप से

2012 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में दो लाख 60 हजार भारतीय अवैध रूप से रह। हालांकि ये आंकड़े प्रमाणित नहीं हैं। विदेश मंत्री ने बताया कि अमेरिका में बिना किसी दस्तावेज के रह रहे भारतीयों के आंकड़े प्रमाणित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के भारतीयों होने की पुष्टि होने के बाद ही भारत में वापस आने की इजाजत दी जाएगी। स्वराज ने बताया कि 2014 से अब तक 576 भारतीयों को भारत आने की अनुमति दी जा चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »