26 Apr 2024, 20:31:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्‍तान में लापता हुए दोनों भारतीय मौलवी लौटे भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 3:11PM | Updated Date: Mar 20 2017 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान में लापता हुए दोनों भारतीय मौलवी भारत लौट आए हैं। इनमें हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के मुख्य खादिम आसिफ अली निजामी और उनके भतीजे नजीम अली निजामी हैं। दोनों अपने परिजनों के साथ विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलने पहुंचे। सुषमा ने दोनों की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से रिहाई की जानकारी दी थी।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य खादिम आसिफ अली निजामी और उनके भतीजे नजीम अली निजामी लाहौर की दाता दरबार दरगाह पर गए थे। उन्हें वहां से लौटने के लिए कराची की फ्लाइट में बैठना था। आसिफ निजामी को लाहौर एयरपोर्ट पर अधूरे दस्तावेज होने का कारण बताकर रोका गया था। इसके बाद खादिम लाहौर, तो निजामी कराची एयरपोर्ट से लापता हो गए।

भारत सरकार ने इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय राजूदत के जरिए पाकिस्तान सरकार के सामने यह मामला उठाया। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनके रिहाई के लिए नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से बात की थी। इसके बाद उनको रिहा कर दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »