26 Apr 2024, 08:24:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हमने लोगों को इतना खिला दिया कि उन्होंने उल्टी कर दी : बादल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 3:47PM | Updated Date: Mar 18 2017 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब विधनासभा चुनावों में हार से बौखलाए अकाली दल के अध्‍यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक विवादित बयान दिया है। शिरोमणि अकाली दल की करारी हार से परेशान सुखबीर बादल ने वोटरों की तुलना ऐसे व्यक्ति से की, जिसने खूब खिलाए जाने के कारण उल्टी कर दी। पार्टी सभा को संबोधित करते हुए सुखबीर ने कहा- यह ऐसा है जैसा कोई बहुत ज्यादा खाना खाने पर अंत में उल्टी कर देता है। हमने असल में लोगों को खूब खाने को दे दिया था।

सुखबीर बादल ने आगे कहा कि आने वाले पांच सालों में जब सूखा पड़ेगा तब जनता को फिर से हमारी याद आएगी। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सही और गलत का फैसला जनता को तब समझ आएगा जब उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। बादल ने कहा कि जिस सरकार का चयन लोगों ने किया है, जब उनके अधिकारों का हनन होगा तब लोगों को अपनी गलती समझ आएगी।
 
बता दें कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में अकाली दल और बीजेपी गठबंधन को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। यहां 117 सीटों में से कांग्रेस ने जहां 77 सीटें जीतकर सरकार बनाई , तो वहीं पहली बार पंजाब के चुनावी समर में उतरी आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिली, जबकि अकाली-बीजेपी गठबंधन महज 18 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »