26 Apr 2024, 17:32:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया में रेप की घटनाओं में US शीर्ष पर, भारत तीसरे स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 4:32PM | Updated Date: Mar 15 2017 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बलात्कार की घटनाओं को दर्ज किए जाने के मामले में अमेरिका पहले स्‍थान पर है जबकि भारत तीसरे स्थान पर है। दूसरे स्थान पर ब्राजील, चौथे स्थान पर ब्रिटेन और पांचवे स्थान पर मेक्सिको है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छठे स्थान पर फ्रांस, सातवें स्थान पर फिलीपींस, आठवें स्थान पर पेरू तथा नौवें स्थान पर जर्मनी एवं दसवें स्थान पर स्वीडन है।
 
अहीर ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात 72वें, इराक 44वें और यूनान 63वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में बलात्कार के एक लाख तेरह हजार 695 मामले दर्ज किए गए जबकि ब्राजील में 49 हजार 929, भारत में 33 हजार 707, ब्रिटेन में 20 हजार 748 मामले दर्ज हुए। जबकि मेक्सिको में 16 हजार 472, फ्रांस में 11 हजार 171 तथा फिलीपीन्स में आठ हजार 872 मामले दर्ज किए गए थे, पेरू में आठ हजार 611,  जर्मनी में सात हजार 408 तथा स्वीडन में पांच हजार 634 मामले दर्ज किए गए।
 
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में अहीर ने कहा कि बलात्कार पीड़ितों के लिए केंद्रीय पीड़ित मुआवजा निधि योजना के तहत वर्ष 2016-17 में राज्यों को अनुदान के रूप में 200 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर महिलों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत के लिए एक ई-मेल  भी बनाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »