26 Apr 2024, 19:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है कांग्रेस' : जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 4:45PM | Updated Date: Mar 14 2017 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि गोवा के घटनाक्रम पर कांग्रेस की शिकायत बेवजह है क्योंकि उसने राज्य में सरकार बनाने का दावा तक पेश नहीं किया। 

गोवा में कांग्रेस द्वारा राज्यपाल पर लोकतंत्र की हत्या करने तथा भारतीय जनता पार्टी पर जनादेश की 'चोरी' का आरोप लगाये जाने के बाद श्री जेटली ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, कांग्रेस पार्टी कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा कि गोवा के राज्यपाल के पास केवल मनोहर पर्रिकर ने दावा पेश किया था और उनके पास 40 में से 21 विधायकों का समर्थन है। कांग्रेस के 17 विधायक तो जीते लेकिन उसने न तो अपने विधायक दल का कोई नेता चुना और न ही सरकार बनाने का दावा किया। ऐसे में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए कैसे आमंत्रित किया जा सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »