27 Apr 2024, 05:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हार के बाद पहली बार बोले राहुल- बीजेपी ने पैसे से खरीदा जनमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 1:56PM | Updated Date: Mar 14 2017 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार बीजेपी पर हमला बोला। मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि 5 राज्यों में से तीन में हमारी जीत हुई है लेकिन बीजेपी ने पैसे के बल पर जनमत खरीद लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खराब रहा। राहुल गांधी ने कहा कि हम विपक्ष में हैं, राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में हम नीचे गए हैं, हम इसे स्वीकार करते हैं। 

राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम नीचे गए हैं, हम इसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पैसे की ताकत का दुरुपयोग कर रही है। यूपी और उत्तराखंड में पैसे का इस्तेमाल कर बीजेपी ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव हुए, जिसमें से तीन राज्यों में हमारी जीत हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »