26 Apr 2024, 08:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अटारी बॉर्डर पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, लाहौर में भी दिखेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 10:19AM | Updated Date: Mar 6 2017 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अटारी-वाघा जॉइंट चेक पोस्ट के नजदीक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया। 360 फीट ऊंचे (करीब 110 मीटर) इस तिरंगे को अमृतसर के साथ-साथ लाहौर से भी देखा जा सकता है। यहां से अमृतसर और लाहौर करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
 
तिरंगे के खंभे का वजन 5500 किलोग्राम है और इसे 3.5 करोड़ की लागत से तीन महीने में बनाया गया। 120 गुना 80 फीट के तिरंगे का वजन 100 किलो है। अब यह लिम्का बुक में दर्ज होगा। यह दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा झंडा भी है। इससे पहले रांची के पहाड़ी मंदिर पर 293 मीटर खंभे पर फहराया गया तिरंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा था। पहाड़ी मंदिर पर लगे तिरंगे को 23 जनवरी 2016 को मनोहर पर्रिकर ने फहराया था।
 
पाकिस्तान को था ऐतराज
पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर के नजदीक फहराए गए 360 फीट ऊंचे तिरंगे पर ऐतराज जताया है। जवाब में बीएसएफ का कहना है कि तिरंगा लाइन आॅफ कंट्रोल से 200 मीटर की दूरी पर है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »