26 Apr 2024, 09:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झूठ का 'जूस' पिला रहे हैं पीएम मोदी, कांग्रेस ने घेरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 3:01PM | Updated Date: Mar 2 2017 10:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के बयान का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। बुधवार को यूपी के महाराजगंज की रैली में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब पीएम मोदी ने राहुल के 'नारियल जूस' वाले बयान का मजाक उड़ाया था। पीएम मोदी के इस बोल के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि राहुल ने ऐसा कहा ही नहीं है। 

राहुल ने नारियल की जगह पाइन एप्पल जूस का जिक्र किया था। मोदी गलत बयान देकर लोगों से झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सच को बताने के लिए मोदी और राहुल के स्पीच का एक वीडियो भी शेयर किया है। मोदी ने राहुल गांधी का मजाक तो बनाया लेकिन ऐसी बात जो उन्होंने कही ही नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने मणिपुर रैली में नारियल का नाम भी नहीं लिया। उन्होंने पाइनएप्पल कहा था।  

जोक्स मारने में एक्सपर्ट मोदी 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- मोदी जी टिप्पणी करने और जोक्स मारने में एक्सपर्ट हो गए हैं। अगर वह राहुल गांधी की स्पीच ध्यान से सुनेंगे तब उन्हें सच्चाई का पता लगेगा और फिर कभी ऐसी मजाकिया टिप्पणा नहीं करेंगे। पीएम  मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा- शासन की वजाय अगर मोदी जी को मजाक करने का इतना ही शौक है तो मैं नवजोत सिंह सिद्धू से बात करके उन्हें कपिल शर्मा शो में एक साइड रोल दिला दूंगा।
 
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी, थोडा तो जिम्मेवार बनिए.. आपके झूठ का जूस सेंटर ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी जी यूपी में झूठ का जूस निकाल-निकाल कर पिलाने की कोशिश कर रहे हैं.. मोदी जी, सच का रस ही अलग होता है, आप क्या जाने!
 
क्‍या कहा पीएम ने? 
बता दें कि पीएम मोदी ने महाराजगंज रैली में राहुल गांधी का मजाक बनाया था। उन्होंने कहा था- कांग्रेस का एक ऐसा नेता हैं, बड़े कमाल के नेता हैं। वे कल मणिपुर गए थे। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब वे मणिपुर में नारियल का जूस निकालेंगे और इंग्लैंड में बेचेंगें। गरीब से गरीब बच्चे को मालूम है कि नारियल का पानी होता है, जूस नहीं। अब नारियल होता है केरल में और वे कहते हैं कि मणिपुर में इसका जूस निकालेंगे। अब कांग्रेस के पास ऐसे होनहार लोग हैं जो नारियल का जूस इंग्लैंड में बेचेंगे और यूपी में आलू की फैक्ट्री लगाएंगे। 
 
यह कहा था राहुल ने
हालांकि 28 फरवरी को हुई इस रैली में राहुल गांधी ने नारियल का जिक्र तक नहीं किया था, वह तोपाइन एप्पल की बात कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा था- यहां (मणिपुर में) आप नींबू उगाते हैं, नारंगी उगाते हैं, पाइन एप्पल उगाते हैं… मैं उम्‍मीद करता हूं कि ऐसा दिन आएगा जब लंदन में बैठकर कोई पाइन एप्पल का जूस पीएगा और बॉक्‍स पर लेबल देखेगा 'मेड इन मणिपुर'।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »