27 Apr 2024, 02:25:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

500 किलो की इमान मुंबई पहुंची, क्रेन के सहारे प्लेन से उतारा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2017 10:54AM | Updated Date: Feb 11 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 36 वर्षीय एमान अहमद दुनिया की वजनी महिलाओं में से एक हैं जो मुंबई में वजन कम करने आई हैं। शनिवार सुबह 4 बजे एमान इजिप्ट एयर प्लेन से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। उन्हें क्रेन के सहारे प्लेन से उतारा गया और एक खास ट्रक में उन्हें मुंबई के सैफी हॉस्पिटल लाया गया।
 
दाहिने पैर और दाहिने हाथ में पैरालिसिस के कारण इमान का चलना मुशकिल है। इसलिए उन्हें उनके घर से एक बेड पर ही लाया गया।
वह पिछले 25 साल से अपने घर से निकल भी नहीं पा रही है।
 
दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिलाओं में से एक इमान अहमद शहर के बैरिएट्रिक सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला और उनकी टीम के डॉक्टरों की निगरानी में उपचार करा रही है। मिस्र के एलेक्जेंद्रिया शहर की रहने वाली इमान को लाने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए गए हैं। उसका वजन इतना है कि वह बिस्तर से उठ भी नहीं पाती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »