26 Apr 2024, 06:01:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रेनकोट पहनकर नहाना जानते हैं मनमोहन जी: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 11:05AM | Updated Date: Feb 8 2017 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कहा कि कालेधन की लडाई राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकतर चर्चा का विषय नोटबंदी रहा है और अगर इससे कोई प्रभावित हुआ है तो वह गरीब है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के लिए जाली नोटों का इस्तेमाल होता था। जाली नोट बंद होने से दिक्कत आई है तो आतंकवादियों ने बैंक लूटा।
 
पीएम मोदी ने कहा ईमानदार लोगों को तब तक ताकत नहीं मिलेगी जब तक कार्रवाई नहीं होगी। ऐसे लोगों से एक स्वर में लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि गोडबोले जी की किताब में नोटबंदी न करने का जिक्र है और इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान नोटबंदी का सुझाव आया था।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा - इतने घोटालों में भी मनमोहन बेदाग रहे। मनमोहन जी रेनकोट पहनकर नहाना जानते हैं। मोदी के इस बयान के बाद नाराज कांग्रेस ने सदन से वॉक-आउट कर लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »