26 Apr 2024, 11:56:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनमोहन के इशारे पर माल्या को मिला लोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 3:33PM | Updated Date: Jan 30 2017 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विजय माल्या केस में बीजेपी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को घेरा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक प्रेस कांफ्रेस कर विजय माल्या के साथ मनमोहन सिंह व चिंदबरम के बीच हुए पत्राचार की जानकारी दी व इन चिट्ठियों को मीडिया के सामने भी रखा। संबित पात्रा ने दावा किया कि विजय माल्या पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिले थे। 
 
पात्रा ने कहा कि विजय माल्या को पहला लोन 2004 में दिया गया और उसके बाद 2008 में दिया गया बावजूद इसके लिए माल्या का एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) जगजाहिर था। बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि माल्या के लोन को 2010 में एक बार फिर सुधारा गया। बीजेपी प्रवक्ता ने सवाल करते हुए कहा कि क्या डूबता जहाज (कांग्रेस) डूबते हुए एयरलाइंस को बचा रही थी। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 
 बीजेपी ने कुछ चिट्ठियों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2011 और 2013 में माल्या ने मनमोहन सिंह को खत लिखा था, जिसके बाद यूपीए सरकार ने उसे लोन मुहैया कराया था। पिछले दिनों 1000 से भी ज्‍यादा पेज की चार्जशीट में सीबीआई ने किंगफिशर एयरलाइंस पर कई आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एयरलाइन ने आईडीबीआई की तरफ से मिले 900 करोड़ रुपए के लोन में से 254 करोड़ रुपए का निजी इस्‍तेमाल किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »