27 Apr 2024, 06:32:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पवार और जोशी को पद्म विभूषण: कोहली, दीपा, साक्षी को पद्मश्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2017 8:12PM | Updated Date: Jan 25 2017 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए इस साल 89 हस्तियों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है जिनमें पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए दिग्गज गायक के जे यसुदास, आध्यात्म के क्षेत्र में सदगुरु जग्गी वसुदेव, सार्वजनिक क्षेत्र में योगदान के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के नाम हैं।

गृह मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पद्म विभूषण के लिए नामित अन्य हस्तियों में विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रो उडिपी रामचंद्रराव, सार्वजनिक क्षेत्र में योगदान के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा (मरणोपरांत) को चुना गया।
 
पद्मभूषण के लिए सात हस्तियों को चुना गया है जिनमें कला एवं संगीत के क्षेत्र में विश्वमोहन भट्ट, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रो डॉक्टर देवी प्रसाद, चिकित्सा के क्षेत्र में तेहेम्टॉन उडवाडिया, अध्यात्म के क्षेत्र में रत्न सुंदर महाराज, योग के क्षेत्र में स्वामी निरंजन नंदा, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में थाईलैंड की राजकुमारी महा चकरी सिरिनधोर्न और सी रामास्वामी (मरणोपरांत) के नाम शामिल हैं।

सरकार ने किया पारदर्शिता का दावा
सरकार ने दावा किया है कि पहली बार पद्म सम्मानों में पारदर्शिता बरती गई है। 18000 नामांकन में सिर्फ 89 दमदार नाम ही पद्म सम्मानों के लिए चुने गए हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक इस बार सिफारिश नहीं बल्कि काबलियत को मौका दिया गया है। यूपीए सरकार के दौरान चयन प्रक्रिया को कठघरे में रखते हुए सरकार ने ये दावा किया है. 2005 से 2014 तक जब यूपीए सरकार थी, तब केवल दिल्ली से ही 24 लोगों को पद्म अवॉर्ड दिया गया। इस साल दिल्ली से केवल 5 लोगों को ये सम्मान दिया गया।
 
पद्मश्री
बसंती बिष्ट (कला संगीत) उत्तराखंड,
चेमनचेरी कुनहीरामन नायर (कला नृत्य) केरल
अरुणा मोहंती (नृत्य) ओडिशा
भारथी विष्णुवर्द्धन (सिनेमा) कनार्टक
साधु मेहर (सिनेमा) ओडिशा
टीके मूर्ति ( संगीत) तमिलनाडु
लैशराम विरेन्द्र कुमार सिंह (संगीत) मणिपुर
कृष्णा राम चैाधरी (संगीत) उत्तर प्रदेश
बाओ देवी (पेंटिंग)
तिलक गतई (पेंटिंग) राजस्थान
प्रोफेसर एक्का यादागिरी राव (शिल्प) तेलंगाना
जितेन्द्र हरिपाल (संगीत) ओडिशा
कैलाश खेर (संगीत) महराष्ट्र
श्रीमती प्रसाला बी पोन्नमाल (संगीत) केरल
सुकरी बोम्मागोवडा (कला) कनार्टक
मुकंद नायक (संगीत) झारखंड
पुरुषोत्तम उपाध्याय (संगीत) गुजरात
अनुराधा पौडवाल (संगीत) महाराष्ट्र
वारेप्पना नाबा नील (रंगमंच) मणिपुर
तिरुपुरानेनी हनुमान चौधरी (लेाक सेवा) तेलंगाना
टीके स्वामिनाथन (लोक सेवा) हरियाणा
कंवल सिब्बल (लोकसेवा) दिल्ली
बरखा बहादुर लिंबो मुरिंगला (साहित्या और शिक्षा) सिक्किम
इली अहमद (साहित्य और शिक्षा) असम
डॉक्टर नरेन्द्र कोहली (साहित्या और शिक्षा) दिल्ली
प्रोफेसर जी वेंकेटेश सुब्बैया (साहित्य और शिक्षा) कनार्टक
अक्किथम अच्युतनाथ नंबूदरी (साहित्य और शिक्षा) केरल
काशीनाथ पंडित (साहित्य और शिक्षा) जम्मू कश्मीर
चामू कृष्णा शास्त्री (साहित्य और शिक्षा) दिल्ली
हरिकृपालु त्रिपाठी (साहित्य और शिक्षा) उत्तरप्रदेश
माइकल डानिनो (साहित्य और शिक्षा) तमिलनाडु
पूनम सूरी (साहित्य और शिक्षा) दिल्ली
वीजी पटेल (साहित्य और शिक्षा) गुजरात
वी कोटेश्वरम्मा (साहित्य और शिक्षा) आंध्र प्रदेश
बलबीर दत्त (साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता) झारखंड
भावना सोमैया (साहित्य शिक्षा और पत्रकारिता (महाराष्ट्र)
विष्णु पांड्या (साहित्य शिक्षा और पत्रकारिता) गुजरात
 
सुब्रतो दास (मेडिसीन) गुजरात
डॉ भक्ती यादव (मेडिसीन) मध्य प्रदेश
डॉक्टर मोहम्मद अब्दुल वाहिद (मेडिसीन) तेलंगाना
डाक्टर मदन माधव गोडबले (मेडिसीन) उत्तर प्रदेश
डाक्टर देवेन्द्र दयाभाई पटेल (मेडिसीन) गुजरात
प्रोफेसर हरिकिशन सिंह (मेडिसीन) चंडीगढ़
डॉ़ मुकुट मिन्ज (मेडिसीन) चंडीगढ़
अरुण कुमार शर्मा (पुरातत्व) छत्तीसगढ़
संजीव कपूर (खान पान) महराष्ट्र
मीनाक्षी अम्मा (मार्शल आर्ट) केरल
मीनाक्षी दरगाभाई पटेल (कृषि) गुजरात
चंद्रकांत पीठवा (विज्ञान और प्रौद्योगिकी) तेलंगाना
विराट कोहली, खेल
साक्षी मलिक, खेल
दीपा कर्माकर, खेल
विकास गौड़ा, खेल
सृजेश, खेल
 
पद्म विभूषण -
मुरली मनोहर जोशी (सार्वजनिक सेवा)
शरद पवार (सार्वजनिक सेवा) महाराष्ट्र
येसुदास (संगीत) केरल
पीएस संगमा (सार्वजनिक सेवा) मरोणपरांत,मेघालय,
सुदंरलाल पटवा (सार्वजनिक सेवा) मध्य प्रदेश
सद्गुरु जग्गी वासुदेव (अध्यात्म) तमिलनाडु
उड्डपी रामचंद्र राव (विज्ञान और इंजीनियरिंग) कनार्टक
 
पद्म भूषण
विश्व मोहन भट्ट (संगीत) राजस्थान
प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी (साहित्या शिक्षा) उत्तर प्रदेश
राजकुमार महाचकरी सिरिनघोर्ण (साहित्य शिक्षा) थाईलैंड
स्वामी निरंजन नंदा सरस्वती (योग) बिहार
तेहमटम उडवाडिया (चिकित्सा) महाराष्ट्र
चो रामास्वामि (चिकित्सा) तमिलनाडु
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »