27 Apr 2024, 01:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओपीनियन पोलः पंजाब में कांग्रेस और यूपी में बन सकती है बीजेपी की सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2017 12:23AM | Updated Date: Jan 6 2017 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। आर्दश आचार लगते ही सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये एक तरह से सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। इस बीच विभिन्न चुनावी सर्वे भी सामने आ रहे हैं।
 
बीजेपी गोवा और उत्तराखंड में रणभूमि फतह करती नजर आ रही है। इंडिया टुडे ग्रुप के लिए एक्सिस-माई इंडिया की ओर से किए ताजा ओपिनियन पोल की मानें तो पंजाब में अकाली-बीजेपी गठबंधन के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है। ये ओपिनियन पोल सर्वे 12 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच किया गया है।
 
ओपिनियन पोल के अनुसार पंजाब में अकाली-बीजेपी गठबंधन सत्ता से बेदखल हो रहा है। सर्वे में कांग्रेस सत्ता में वापसी करती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक कुल 117 सीटों में कांग्रेस को 56 से 62 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है, वहीं पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी 36 से 41 सीटें जीत सकती हैं जबकि सर्वे में सत्ताधारी (अकाली-बीजेपी गठबंधन) को 18-22 सीटों पर सिमटने का अनुमान है। 
 
उत्तराखंड में बीजेपी की बनेगी सरकार
ओपिनियन पोल में उत्तराखंड से बीजेपी के लिए अच्छी खबर है। यहां बीजेपी को कामयाबी मिलती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक कुल 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 41-46 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि कांग्रेस 18-23 पर सिमट सकती है, वहीं अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं।
 
यूपी में बीजेपी बनेगी सबसे बड़ी पार्टी
यूपी में सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका असली फैसला तो 11 मार्च को चुनाव रिजल्ट वाले दिन होगा। लेकिन सर्वे में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है। सर्वे में बीजेपी को 206 से 2016 सीटें मिलने का अनुमान है। 
 
इसके अलावा पारिवारिक घमासान के बाद भी सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर है। वहीं बसपा इस बार तीसरे नंबर पर नजर आ रही है। बात करें कांग्रेस की तो इस सर्वे में भी उसकी हालात खस्ता है। 
 
पूर्ण बहुमत की ओर बीजेपी इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 206 से 216 सीटें हासिल हो सकती है जबकि सपा के खाते में 92 से 97 सीटें जा सकती हैं। सर्वे के मुताबिक, बसपा को 79 से 85 सीटें मिलने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »